🔥 TRENDING નવનિયુક્ત વિદ્યા સહાયકોને વિકસિત ભારતન... मनोहर सिंह भाटी ने बताया માહિતી નિયામક તરીકે પદભાર સંભાળતા IAS... રાજ્યના નાયબ મુખ્યમંત્રી શ્રી હર્ષભાઈ... Headlines हत्याकांड: हरदोई के चार दोस्त दुर्गागं...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस लाइन उरई में अपर पुलिस अधीक्षक ने ली मंगलवार परेड की सलामी, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 12:14 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शस्त्रागार और परिवहन शाखा का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

उरई (जालौन)। पुलिस विभाग में अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिस बल का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक सतर्कता का जायजा लिया। साथ ही पुलिस बल में एकरूपता, अनुशासन और सजगता का परीक्षण किया। परेड के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। इसमें शस्त्रागार, परिवहन शाखा सहित अन्य शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम भी किया तथा उनकी समस्याओं एवं विभागीय मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और विभागीय व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
📲Get App