🔥 TRENDING Turbhe Junction Tragedy: Woman Killed... Fire Engulfs Jammu Railway Station Mar... Mumbai Suburban Train Services Disrupt... Masked Bikers Open Fire Outside Amrits... Nepal Gang Targets Retired IPS Officer... Congress accuses government of protect...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस लाइन जालौन में वामा सारथी की बैठक, दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और कल्याणकारी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Oct 2026, 04:44 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों को प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर, वामा सारथी ने किया प्रोत्साहित

जालौन। पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। वामा सारथी अध्यक्षा मंजू रावत, पत्नी पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी दीपावली पर्व की तैयारियों और संगठन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में एंजिला, पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ईशान सोनी तथा शिंजिनी यादव, पत्नी क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अम्बुज यादव भी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान दीपावली पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रंगोली प्रतियोगिता और सजावट पर चर्चा बैठक में वामा सारथी अध्यक्षा मंजू रावत ने दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस परिवारों के घरों एवं परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाने और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कल्याणकारी योजनाओं में भागीदारी की अपील बैठक के दौरान वामा सारथी संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी, रचनात्मक और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। अध्यक्षा मंजू रावत ने पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को निखारने, कौशल विकसित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। बैठक के माध्यम से पुलिस परिवारों में आपसी सहभागिता, रचनात्मकता और उत्सव के प्रति उत्साह को बढ़ावा मिला। उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई तथा वामा सारथी संगठन के इस सकारात्मक प्रयास की सराहना की।
📲Get App