🔥 ट्रेंडिंग અમરેલી જિલ્લાના વીજ માળખાના આધુનિકીકરણ... रोनाल्डो का कदम: नौ सालों में पोर्टुगा... धनतेरस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएँ, यूप... एनएचआरसी ने बालिया में कक्षा 4 छात्र क... भारत का 2030 तक 129 कक्षीय मलबे हटाने... भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के लिए प्रव...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

पुलिस के मुताबिक, बदमाश पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और मेरठ पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम

✍️ रिपोर्टर: Ajaruddin 🗓 28 अक्टू. 2026, 08:29 PM 👁 138
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था।

निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। ADCP क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढे हो गया।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और मेरठ पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है।

पुलिस की कार्रवाई में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
📲Get App