अपराध
पुलिस की लापरवाही के कारण पुलिस अभीरक्षा के दौरान कैदी फरार ।
सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद निवासी रामबाबू, पिता गोरख चौधरी, न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारा, जहानाबाद भेजे जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया।
सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद निवासी रामबाबू, पिता गोरख चौधरी, न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारा, जहानाबाद भेजे जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अरवल एसपी ने काको थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही एसडीपीओ अरवल को संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।