Local
पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली माधौगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
लंबित विवेचनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आज कोतवाली माधौगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, एचएस इंडेक्स, आगंतुक रजिस्टर सहित थाने के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और उनके रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष माधौगढ़ को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों एवं विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए। महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसकी समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए।