Local
पुलिस अधीक्षक जालौन ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, जवानों की फिटनेस और यूपी-112 की कार्यप्रणाली परखी
यूपी-112 के पीआरवी वाहनों और उपकरणों की जांच
उरई, जालौन। दिनांक 27 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस लाइन उरई स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और कार्यक्षमता का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस परखने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद अनुशासन एवं बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। जवानों के उत्तम टर्नआउट की सराहना करते हुए उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सदैव सतर्क और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन सेवा यूपी-112 (PRV) वाहनों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस, हूटर, लाइट तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की गहन जांच की गई।
पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन को सुरक्षित रखने और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी पीआरवी कर्मी न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम में घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की त्वरित सहायता सुनिश्चित करें तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करें। पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, बैरकों, कैंटीन और पुलिस मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों के लिए पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अर्दली रूम में अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कमल, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।