🔥 TRENDING BJP Wraps Up Nationwide Campaign in Ha... CBI Seeks Custody of Chandrakar to Tra... આરોપી બે છાત્રાલયનું સંચાલન કરતી હતી અ... 50 Blackbucks Set to Return to Gomarda... Court Rules Recount Not Required to Di... Punjab PCS Mains 2026 Results Spark Al...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस कार्यालय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 04:36 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनसुनवाई में एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना, बोले- पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आज पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत दिलाना सुनिश्चित करें।
📲Get App