🔥 TRENDING Glasgow Expecting Light Showers, 95% C... Rain expected in Gwalior-Chambal regio... Elon Musk’s ‘Ghar Mein Ghus Ke Marenge... Wife Delivers Home‑Cooked Meal to Nigh... Cristiano Ronaldo's Vintage Free‑Kick... Northern Railway announces Delhi rail...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक जालौन ने कुठौन्द में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Oct 2026, 06:30 AM 👁 8
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षेत्राधिकारी जालौन व थाना पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त

उरई, जालौन। जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी जालौन एवं थाना कुठौन्द पुलिस बल के साथ कस्बा कुठौन्द में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सतर्कता का निरीक्षण किया। साथ ही आमजनमानस, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कस्बे में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना, आमजन में विश्वास बढ़ाना तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
📲Get App