🔥 TRENDING Anant Ambani Gestures to Shah Rukh Kha... राजगढ़ के सुनील प्रजापति की स्थानीय प्... Gold Prices in Maharashtra Today: 22‑K... 12 Arrested in Mumbai Racecourse Drug... UP Super TET 2026 City Slip to be Uplo... Uttar Pradesh unveils data-centre poli...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक जालौन ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना; त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:02 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश, कागजी खानापूर्ति के बजाय जमीनी स्तर पर समाधान पर दिया जोर

जालौन। आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आज पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दूरभाष और पत्राचार के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पीड़ित नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई हो, जिससे फरियादियों को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि जनपद जालौन पुलिस आमजन की सुरक्षा, संरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या का उचित समाधान कर उसे न्याय दिलाया जा सके।
📲Get App