🔥 TRENDING दिल्ली में एनिमल एक्टिविस्ट शेल्टर का... Ayushmann Khurrana Recalls Karan Johar... Komal Nahta Appointed Creative Directo... IIFA Eyes Rs 800-900 Crore Turnover in... Salaar 2 to Begin Shooting in June 202... Prabhu Deva and Simran to Star Togethe...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पलामू पुलिस ने 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 26 Oct 2026, 02:42 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पलामू पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित दौड़ में पुलिसकर्मी, अधिकारी और स्कूली बच्चे एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश फैलाया।

पलामू पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में "रन फॉर यूनिटी" दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी, जवान और स्कूली बच्चे भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, सार्जेंट विमल कुमार और अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

दौड़ के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, समाज में आपसी विश्वास एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा नागरिकों के बीच एकजुटता का संदेश प्रसारित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण में सहयोग करें।
📲Get App