🔥 TRENDING સુરત પોલીસ દ્વારા એમેઝોન પાર્સલ પીક‑અપ... Udupi Krishna Matha Prepares for Eco‑F... Udupi Krishna Matha Prepares for Eco‑F... સુરતમાં ગોલ્ડ ઘારીના ભાવમાં ₹5,000નો વ... गोंडा में प्रधान व प्रधानिन ने नई रिवॉ... સુરતના પાલ વિસ્તારમાં ગટર સમસ્યાથી રહે...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Paliganj Punpun River Flood : बाढ़ से बिगड़े हालात, SDM ने संभाली कमान, सैंड बैग से कटाव रोकने की कोशिश
Local

Paliganj Punpun River Flood : बाढ़ से बिगड़े हालात, SDM ने संभाली कमान, सैंड बैग से कटाव रोकने की कोशिश

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 06 Sep 2026, 11:17 PM 👁 59
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज में पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर से रूपापुर गांव की सड़क कट गई है। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू करते हुए निशुल्क नाव, मेडिकल टीम और सैंड बैग से कटाव निरोधी काम शुरू किया। SDM चंदन कुमार खुद ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से पालीगंज अनुमंडल के गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। नदी के तेज बहाव और जलस्तर में उफान के कारण रूपापुर गांव की मुख्य सड़क कट गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।



प्रभावित क्षेत्रों में निशुल्क नाव परिचालन और मेडिकल टीम तैनात

सड़क संपर्क टूटने के बाद पटना जिला प्रशासन के निर्देश पर पालीगंज अंचल अधिकारी (CO) ने प्रभावित ग्रामीणों की आवाजाही के लिए तत्काल निशुल्क नावों का परिचालन शुरू करा दिया है। इसके साथ ही, बाढ़ के पानी से घिरे रूपापुर गांव में संक्रामक बीमारियों से बचाव और त्वरित स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष मेडिकल टीम को भी ग्राउंड पर भेजा गया है।

रूपापुर और हेल्हा गांव के प्रभावित परिवारों को बांटी गई पॉलीथिन शीट

पुनपुन नदी के बढ़ते पानी से पालीगंज प्रखंड के दो गांवों—रूपापुर और हेल्हा में कई घर आंशिक रूप से जलमग्न हो चुके हैं। बेघर व प्रभावित परिवारों को आश्रय और सामान की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया है। प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कटाव निरोधी कार्य तेज, सैंड बैग डालकर बाढ़ रोकने की कोशिश

अलीपुर, बउआ और हेल्हा गांवों में नदी के पानी से तेजी से हो रहे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलते ही विभाग की ओर से युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर बालू भरी बोरियां (सैंड बैग) डालकर किनारे को मजबूत किया जा रहा है ताकि कटाव पर नियंत्रण पाया जा सके।

एसडीएम ने संभाली कमान, अधिकारियों को लगातार निरीक्षण का निर्देश

बाढ़ और कटाव की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पालीगंज के एसडीएम (SDM) चंदन कुमार खुद ग्राउंड जीरो पर डटे हुए हैं। वे लगातार अलीपुर, रूपापुर, बउआ और हेल्हा गांवों का दौरा कर कटाव निरोधी कार्यों तथा राहत व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कदम उठाए जा सकें।
📲Get App