🔥 TRENDING Bihar's Kacchi Dargah‑Bidupur Bridge N... Congress Sweeps Kekri’s Savar Panchaya... Congress Leads in Jaipur Panchayat Ele... Karnataka Extends Deadline for NEET PG... Supreme Court Dismisses Tamil Nadu's R... MP Amritpal Singh released from Debrug...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पालीगंज थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल का मासूम कि हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 02:36 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला का पालीगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर पटक पटक कर डेढ़ साल के मासूम कि हत्या

पालीगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

राजधानी पटना से सटे पालीगंज में एक डेढ़ साल के बच्चे कि पटक पटक कर हत्या
*पहले विवाद बाद में निरीह डेढ़ वर्षीय ऋषभ की हत्या के पीछे अंधविश्वास*

*आरोपित महिला और मृतक की चाची पर ओझा-गुणी का प्रभाव*

*बालक ऋषभ की हत्या को पिता राहुल ने भाभी की गहना चोरी से जोड़ा*

ओझा-गुणी से प्रभावित व अंधविश्वास के चंगुल में फंसी भाभी ने अपने छोटे देवर राहुल के घर को उजाड़ दिया। भाभी ने खून के रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपने ही डेढ़ वर्षीय भतीजे को जमीन पर पटककर मौत की नींद सुला दी।
मामला पालीगंज थाने के कसोपुर गांव का है। हर दिन की तरह ग्रामीण अपने अपने काम में जुटे थे। राहुल भी अपने पिता के साथ काम में मशगूल था। गांव का माहौल बिल्कुल शांत था। तभी अचानक गांव के एक घर से चीखने चिल्लाने की आवाज निकली और पूरे गांव में खलबली मच गई। कारण था एक कलयुगी चाची, ममता देवी ने अपने ही देवर के बेटे ऋषभ को जमीन पर पटककर उसकी इहलीला समाप्त कर दी। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपने पति के साथ फरार भी हो गई।
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।
उधर, घटना की मुकम्मल जानकारी देते हुए मृतक ऋषभ के पिता राहुल ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भाभी का गहना चोरी हुआ था। गहना चोरी होने के बाद चोर का पता लगाने के लिए भाभी पुलिस के बजाय ओझा पर भरोसा किया। ओझा से मिलने के बाद भाभी का राहुल और उसके परिवार के प्रति व्यवहार बदल गया। पीड़ित राहुल ने बताया कि भाभी को आशंका थी कि उनका गहना मैने और मेरे परिवार ने चोरी कर ली है। तबसे इसी बात को लेकर घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। बुधवार को जब वह घर पर नहीं था तब इसी बात को लेकर भाभी और मेरी पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद तूल पकड़ लिया। परिजनों ने घर में झगड़ा होने की बात बताई। जानकारी मिलते ही वह भागा भागा घर पहुंचा। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। मेरा बेटा आँगन में अधमरा पड़ा था। आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि ऋषभ को भाभी ने गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया है। आनन फानन में वह बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे पटना एम्स रेफर कर दिया। लेकिन लाख प्रयास के बाद भी ऋषभ को बचाया नहीं जा सका। ऋषभ की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना की चर्चा गांव की गलियों से लेकर खेतों की आरी, मेढ़ और पगडंडियों पर आते जाते लोग कर रहे हैं। हत्यारण चाची घटना के बाद से फरार है। पुलिस हर संभावित जगहों पर उसे ढूंढ रही है।
📲Get App