🔥 TRENDING कलेक्टर कार्यालय में जन‑सुनवाई: 117 आम... महनावमी के दूसरे दिन बिदर में लिंगायत... 48.6% of Paddy Lifted from Patiala Man... Delayed Rice Harvest Reported in Jalan... Amritsar Police Crack ISIS-Linked Weap... Uttar Pradesh Clinch 267‑Run Victory O...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पाली जिला परिषद वार्ड नं 12 से एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा ने अपना आवेदन पेश किया

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 13 Oct 2026, 04:50 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पाली जिला परिषद वार्ड 12 से एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा ने किया आवेदन*

​चामुंडेरी/पाली
पाली जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा (चामुंडेरी) ने अपना आवेदन पत्र जिला परिषद कार्यालय, पाली में विधिवत जमा कराया। आवेदन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​आवेदन जमा करते समय रतनलाल मीना (आमलिया), बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, दानाराम मीणा (चामुंडेरी) तथा सूर्यपाल सिंह मीना (चामुंडेरी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद रहकर प्रक्रिया में सहभागिता निभाई और एकजुटता जताई।
​एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा द्वारा वार्ड नंबर 12 से आवेदन पत्र दाखिल किए जाने के बाद से ही समूचे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इस उम्मीदवारी को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है।
📲Get App