🔥 TRENDING Defence Minister Rajnath Singh: 'Decis... Saif Ali Khan Recounts Rajasthan Road... > *खबर जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा विधानस... RR and LSG Explore Trade Deal Involvin... Four Arrested in Ludhiana Over Turtle... एक आमदार काय करू शकतो? याचं उत्तम उदाह...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

पंखाजूर , शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) पंखाजूर इकाई द्वारा विगत दिनों आश्रम छात्रावास में छात्र की मलेरिया से मृत्यु हुई है। घटना की सूक

✍️ Reporter: लक्ष्मण सिंह दर्रो 🗓 13 Nov 2026, 06:58 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंखाजूर , शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) पंखाजूर इकाई द्वारा विगत दिनों आश्रम छात्रावास में छात्र की मलेरिया से मृत्यु हुई है। घटना की सूक्ष्म जांच की मांग को लेकर एसडीएम पंखाजूर

पंखाजूर , शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) पंखाजूर इकाई द्वारा विगत दिनों आश्रम छात्रावास में छात्र की मलेरिया से मृत्यु हुई है। घटना की सूक्ष्म जांच की मांग को लेकर एसडीएम पंखाजूर के माध्यम से कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंप कर घटना की सूक्ष्म जांच की मांग किया गया ।तत्पश्चात शिवसेना द्वारा आदिवासी विकास विभाग कांकेर के सहायक आयुक्त के निरंकुशता, भ्रष्टाचार अनियमितता के विरोध में पंखाजूर बाजार चौक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर का विरोध कर प्रदर्शन किया गया । एवं वर्तमान में पदस्थ भ्रष्ट सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया। विदित हो कि जब से वर्तमान मे पदस्थ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर है । इनके निरंकुशता ,भ्रष्टाचार, अनियमितता के चलते कांकेर जिले के आश्रम ,छात्रावासों , एकलव्य विद्यालय, आवासीय विद्यालय की हालत अत्यंत जर्जर एवं दयनीय हैं । केन्द्र एवं राज्य सरकार से करोड़ों रुपए छात्रावासों ,आश्रमों ,एकलव्य विद्यालयों के रखरखाव, सामग्री आपूर्ति ,दवाई खरीदी एवं अन्य व्यवस्था हेतु आता है ।किंतु वर्तमान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर के द्वारा ईनमें खुलेआम भ्रष्टाचार, अनियमितता किया जाता है। जिसके कारण कांकेर जिला में कई घटना हुई । कई आंदोलन हुऐ । किन्तु इस भ्रष्ट सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर पर कोई कार्रवाई नही हुई । क्योकि यह सहायक आयुक्त अपने भ्रष्टाचार से कमाये हुऐ पैसे से अपने ऊपर होने वाले कार्यवाई को रोकवा कर रखे हुऐ है । विदित हो कि वर्तमान मे पदस्थ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के वर्तमान कार्यकाल मे कांकेर प्रयास आवासीय विद्यालय मे एक छात्र कि संदेहास्पद मृत्यु हो गई। प्रबंधन द्वारा इसे आत्महत्या का रूप देने कि कोशीश कि गई। छात्र के माता पिता द्वारा संदेह व्यक्त करने पर 2024 से आज तक जांच कटघरे मे है। 2024 मे कांकेर प्री. मै. बालक छात्रावास मे घुसकर छात्रावासी बालक से मारपीट किया गया। जिसके विरोध मे छात्रावासी बच्चो द्वारा हफ्ते भर कांकेर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया गया। कार्यवाही सिफर रहा। अंतागढ़ ब्लाक के संरडी छात्रावास का बिमार छात्र का उचीत चिकित्सा ,उचित देखरेख आभाव मे मृत्यु हो गया। बिना उचीत प्रक्रिया के बच्चे के शव को दफनवा दिया गया। मामले के जांच कि मांग होने पर शव को कब्र से निकालकर फिर पोस्टमार्टम किया गया। आज तक किसी पर कोई कार्रवाई नही। ताड़ोकी बालक छात्रावास में छात्र की मृत्यु हुई आज तक जांच का विषय शुन्य है।दवाई,मच्छरदानी और चिकित्सा के आभाव में मर्दापोटी छात्रावास के छात्रो कि मौत हो गई। किसी पर कोई कार्रवाई नही हुई। ईरादाह कन्या छात्रावास मे मलेरिया से एक मृत्यु हुई और ग्यारह बच्चे मलेरिया पॉजीटिव पाये गये।कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेटीया मे एक नाबालिग छात्रावासी बालिका गर्भवती हो गई। जिसका की बाद मामले को दबाने हेतु अधिकारियो द्वारा परिजनो के माध्यम से गर्भपात करा दिया गया।2026मे भानुप्रतापपुर कन्या छात्रावासी 8 वी की नाबालिग बालिका गर्भवती हो गई। कन्हारगांव छात्रावास मे गर्म पानी से एक छात्रावासी छात्र जल गया।विगत कुछ दिनो पुर्व कांकेर गोविंदपुर मे ग्रामीणो ने एक छात्रावास से वहां के कर्मचारी को खाद्यान्न सामाग्री बेचते हुऐ पकड़कर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के संरक्षण मिलीभगत से एकलव्य आवासीय विद्यालय नरहरपुर एवं कांकेर मे शासन के तय दर से कई गुना ज्यादा दर पर करोड़ो कि खाद्यान्न एव अन्य सामाग्री सप्लायरो द्वारा सप्लाई कर शासन को लाखो रूपये का चुना लगाया जा रहा है। इसी तरह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर सप्लायरों से मिली भगत कर आश्रम छात्रावास आवासीय विद्यालय में दवाई सप्लाई ,कुर्सी टेबल सप्लाई मच्छरदानी सप्लाई, बर्तन सप्लाई, आलमारी, सप्लाई ,चद्दर ,तकिया ,दरी बर्तन, सप्लाई में करोड़ों रुपए का मिली भगत कर भ्रष्टाचार कर रही है। शिवसेना सरकार से मांग करती है। कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं ।क्योंकि यह सब आदिवासियों के विकास के पैसे से हो रहा है। और इससे आदिवासियों का कोई विकास नहीं हो रहा है । हर जगह आश्रम, छात्रावास, आवासीय, विद्यालय मे आदिवासी बच्चे पढ़ रहे हैं। और यह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर इन आदिवासी बच्चे ,बच्चियों का हक और अधिकार पर डाका डाल रही है। उनके पेट पर डाका डाल रही है।उनको मिलने वाले संसाधन पर डाका डाल रही है। आदिवासियों की हितैषी होने का दभं भरने वाली सरकार द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है। तो शिवसेना द्वारा आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।ज्ञापन, सौंपने मे प्रमुख रूप से भोला पाल, बलराम बैपारी, गोविंद देवनाथ,मंगल मंडल, इत्यादि शिव सैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थें।,,,,,
📲Get App