🔥 ट्रेंडिंग આજ રોજ તડકેશ્વર| પોલીસ સ્ટેશન ખાતેતેરા... ઈડરના મણિયોર ગ્રામ પંચાયતમાં ડેપ્યુટી... भोजन सुरक्षा नियम मौजूद, लेकिन अनुपालन... थाने कोर्ट ने 5 साल की बच्ची के यौन हम... ईसीआई ने दिल्ली‑महाराष्ट्र के SIR मतदा... જામનથારમાં ઈ.-ચલણથી બચવા ભાઈએ નકલી નંબ...
26 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पाकुड़: जर्जर सड़क पर डस्ट बिछाकर ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम बनाया गया

✍️ रिपोर्टर: Muddin Shekh 🗓 26 सित. 2026, 11:04 PM 👁 85
यहाँ देखें: 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निर्देश पर पाकुड़ के नारायणपुर गांव में जर्जर सड़क पर डस्ट बिछाकर ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम किया गया। यह पहल ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए की गई।

पाकुड़ क्षेत्र में ग्रामीणों की लंबे समय से जर्जर सड़क से आवागमन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। विगत 24 सितंबर 2026 को ग्रामीणों के आह्वान पर पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम ने आगलोई पंचायत अंतर्गत नारायणपुर ग्राम पहुंचकर जर्जर सड़क का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में, आज 26 सितंबर को पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम के निर्देशानुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रबीउल इस्लाम एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर की जर्जर सड़क पर डस्ट बिछाकर आवागमन के लिए रास्ते को दुरुस्त किया। इस पहल से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहला किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। यह कार्य 'जनता की समस्या हमारी जिम्मेदारी' के सिद्धांत को दर्शाता है और जनहित में लगातार प्रयास जारी रहने का संकेत देता है।
📲Get App