🔥 TRENDING सड़क निर्माण के कारण महबूब गंज में भार... बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री से शिष्टा... Indian bloc Leaders including Congress... आज शाम 7 बजे ऑनलाइन ज्योतिष करियर निर्... Punjab Records Highest OOAT Registrati... Punjab Announces Winners of Dear 50 Ra...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पकड़े गए युवक ने थानेदार पर चलाया हाथ, वर्दी उतरवाने की धमकी देकर की मारपीट, केस दर्ज*

✍️ Reporter: Badal kumar 🗓 01 Nov 2026, 04:53 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पकड़े गए युवक ने थानेदार पर चलाया हाथ, वर्दी उतरवाने की धमकी देकर की मारपीट, केस दर्ज*





राँची: राजधानी रांची के बरियातू थाना परिसर में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में लाए गए एक उग्र युवक ने थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली. इस घटना में बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक को हल्की चोटें भी आई हैं. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.


डायल 112 की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
थाना प्रभारी द्वारा दर्ज कराए गए बयान के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:00 बजे डायल 112 के जरिए टैब पर सूचना मिली थी कि खान कॉम्प्लेक्स और बरियातू कब्रिस्तान के पास कुछ लड़के बाइक लगाकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं. सूचना सत्यापन के लिए थाना प्रभारी सरकारी वाहन से सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं गश्ती दल के सअनि मनोज चौधरी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके पर मारपीट कर रहे लड़के भागने लगे, जिसके बाद घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया गया.



देर रात जमावड़े पर नहीं दिया सही जवाब
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम प्रशांत कुमार सत्यम (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता संजय पाठक, निवासी लोटस गार्डन, बरियातू रोड बताया. देर रात सार्वजनिक स्थल पर जमावड़े और हंगामे को लेकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद पुलिस टीम उसे आवश्यक छानबीन के लिए बरियातू थाना ले आई. थाने में जब उससे सवाल-जवाब किए जा रहे थे, तब वह पुलिस अधिकारियों से बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करने लगा.





फोन कर दोस्तों को बुलाया, फिर शुरू किया तांडव
थाना प्रभारी द्वारा मर्यादित व्यवहार करने की हिदायत दिए जाने पर आरोपी और उग्र हो गया. उसने चुपके से फोन कर अपने भाई और दोस्तों को बरियातू थाना बुला लिया. करीब पांच मिनट में उसके साथी थाना परिसर पहुंच गए. उन्हें देखते ही प्रशांत और आक्रामक हो गया तथा पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए सीधे थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक पर हाथ चला दिया. उसने खुलेआम वर्दी उतरवाने की धमकी दी और लगातार लात-घूंसे चलाए. हालांकि उसके बुलाए साथी समझदारी दिखाते हुए शांत रहे, लेकिन प्रशांत लगातार हमलावर बना रहा.
📲Get App