🔥 TRENDING સુપ્રીમ કોર્ટ કોલેજિયમ દ્વારા ગુજરાત હ... Assam-Meghalaya Border Under Scrutiny... Income Tax Department Raids Drug Rehab... 360 Players Gear Up for Bihar's State-... ગુજરાત એસ.ટી. બસ સ્ટેશનોમાં શૌચાલયનો ઉ... Over 762,000 Registrations for Madhya...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
International

पाकिस्तान भारतीय सामान कैसे आयात कर रहा है?

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 27 Oct 2026, 08:39 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह बंद है। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए जाने वाले आयात में 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह बंद है, तो फिर पाकिस्तान भारतीय सामान कैसे आयात कर रहा है?

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के आकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पाकिस्तान द्वारा भारत से किए जाने वाले आयात में 69 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनावपूर्ण रिश्ते रहे हैं, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार नहीं हो रहा है। फिर भी पाकिस्तान भारतीय सामान को भारी मात्रा में आयात कर रहे है। इसके लिए वो किसी तीसरे देश का सहारा लेता है। जिनमें दुबई, सिंगापुर और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।

दरअसल, भारत के माल सीधे पाकिस्तान नहीं भेजा जाता, बल्कि पहले इन देशों को बंदरगाहों पर भेजा जाता है। वहां पर वेयरहाउस में पैकेजिंग और लेबलिंग बदलकर साथ ही कंट्री ऑफ ओरिजन बदल दिया जाता है। जिसके बाद नए देश के नाम के साथ इस सामान को पाकिस्तान भेज दिया जाता है।

प्रतिबंध के बाद भी इतनी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान का भारतीय सामान खरीदना बताता है कि पड़ोसी देश भारत के बने समान पर कितना ज्यादा निर्भर है।

#India #Pakistan
📲Get App