Local
#पाइप्ड_प्राकृतिक_गैस (पीएनजी) उपलब्ध क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन किए जा रहे ब्लॉक
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, जिन क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन अपनाने और स्वच्छ, सुरक्षित व किफायती गैस आपूर्ति का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
#हनुमानगढ़ 28 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव के चलते एलपीजी आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) को बढ़ावा देने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों की पालना करते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल गैस) ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फाजिल्का गैस वितरण क्षेत्रों में उन उपभोक्ताओं के संबंध में कदम उठाया है, जिनके क्षेत्रों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने कनेक्शन नहीं लिया। कंपनी ने अंतिम नोटिस जारी करने के बाद 15 उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं के लिए अगला एलपीजी रिफिल बुक करना भी संभव नहीं होगा।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, जिन क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन अपनाने और स्वच्छ, सुरक्षित व किफायती गैस आपूर्ति का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीपीसीएल गैस श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फाजिल्का गैस वितरण क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
हनुमानगढ़ में 1000 और श्रीगंगानगर में 2000 से अधिक सक्रिय उपभोक्ता
दोनों शहरों में 3200 से अधिक उपभोक्ता 24×7 निर्बाध पीएनजी आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं। पीएनजी को एलपीजी की तुलना में सुरक्षित और किफायती विकल्प माना जाता है। नेटवर्क के सुचारु संचालन के लिए कंपनी की 24×7 ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीम उपलब्ध है।
सिर्फ ₹1 प्रतिदिन में लें पीएनजी कनेक्शन
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पीएनजी ड्राइव 3.0 के तहत बीपीसीएल गैस उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए विशेष सुविधा दे रही है। 1 अक्टूबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक चलने वाली इस योजना में उपभोक्ता ₹750 प्रोसेसिंग फीस और लागू जीएसटी देकर पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त कनेक्शन के लिए प्रतिदिन ₹1 का शुल्क देना होगा। अगले तीन बिलों में हर बार ₹250 की रीइम्बर्समेंट गैस बिल में मिलेगी, जिससे जमा की गई ₹750 की राशि वापस मिल सकती है। बिना इस योजना के पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को लगभग ₹6000 का भुगतान करना पड़ता था।
हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की कई कॉलोनियों में पीएनजी सुविधा चालू
कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई क्षेत्रवार जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ की हाउसिंग बोर्ड और न्यू सिविल लाइंस में पीएनजी सुविधा चालू है। सेक्टर-6, सुरेशिया, सेक्टर-12, आईटीआई कॉलोनी, गांधी नगर, मेडिकल कॉलोनी, बाबा श्याम सिंह कॉलोनी और सिंधी कॉलोनी में सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
श्रीगंगानगर में मानसरोवर, नीलकंठ, अग्रवाल कॉलोनी, निकुंज विहार, पंचवटी कॉलोनी, बिर्थलियावाला, रामदेव कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, नाइयांवाली, निमांवाली, डॉक्टर कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, एडवोकेट कॉलोनी, वैशाली नगर, मुरारी कॉलोनी, डूंगर कॉलोनी, महावीर इंटरनेशनल कॉलोनी, आनंद विहार, शिव कॉलोनी, गजानंद कॉलोनी, गंगाविहार कॉलोनी और गणेश विहार में पीएनजी सुविधा चालू है। वहीं, नेहरा नगर, ग्रीन सिटी, होमलैंड सिटी-1 और मॉडल टाउन में सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
इसके अलावा, फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में भी जल्द ही पीएनजी सुविधा शुरू की जाएगी।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दो राजपत्र आदेशों से पीएनजी विस्तार और एलपीजी कनेक्शन संबंधी प्रावधान स्पष्ट
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत 24 मार्च 2026 और 25 मई 2026 को पीएनजी विस्तार और एलपीजी आपूर्ति से संबंधित आदेश जारी किए। इन आदेशों का उद्देश्य प्राकृतिक गैस की पाइपलाइनों के निर्माण, संचालन एवं विस्तार को सुगम बनाना तथा पीएनजी सुविधा का विस्तार करना है। संबंधित प्रावधानों के अनुसार, जिन परिवारों के लिए घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें पीएनजी कनेक्शन अपनाने के लिए आवेदन करना चाहिए और लागू नियमों के तहत एलपीजी कनेक्शन से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। निर्धारित प्रावधानों के अधीन एलपीजी की आपूर्ति बंद की जा सकती है। बीपीसीएल गैस ने उपभोक्ताओं से आदेशों का पालन करने और अपने क्षेत्र में पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने पर इसे अपनाने की अपील की है।
पहला नोटिस जारी होने के 90 दिन बाद 15 एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक, 400 से अधिक उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों की पालना में बीपीसीएल गैस ने पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कनेक्शन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे। पहले नोटिस के 90 दिन पूरे होने के बाद भी पीएनजी कनेक्शन नहीं लेने वाले 15 उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए। अब ये उपभोक्ता अपने अगले एलपीजी रिफिल की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना, उपलब्ध पीएनजी नेटवर्क का उपयोग बढ़ाना और उपभोक्ताओं को वैकल्पिक घरेलू ऊर्जा स्रोत अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पीएनजी कनेक्शन के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
बीपीसीएल गैस ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फाजिल्का गैस वितरण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने इलाके में पीएनजी सुविधा की उपलब्धता की जानकारी लें और सुविधा उपलब्ध होने पर कनेक्शन के लिए आवेदन करें। पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता हनुमानगढ़ में 9216022663, श्रीगंगानगर में 9216022662 और अबोहर में 9216022665 पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी के कार्यालय का समय सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक है।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने पर इसका लाभ उठाएं। पीएनजी के उपयोग से सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी पर निर्भरता कम हो सकती है, जबकि 24×7 आपूर्ति और रखरखाव व्यवस्था उपभोक्ताओं को निरंतर सेवा उपलब्ध कराने में मदद करती है।