🔥 ट्रेंडिंग प्रभास बनाम यश: पैन‑इंडिया स्टार कौन? प्रकाश राज ने कहा: एसएस राजामौली को 'व... ममता बनर्जी ने कलिकट में ‘भाई फोटा’ का... पश्चिम बंगाल में बिना लाइसेंस वाले निज... 31 विशेष ट्रेनें चढ़ाई के लिए दिल्ली स... बीजेपी अध्यक्ष नितिन नाबिन ने पाटना घर...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

पहाड़पुर पहुँचे सांसद डॉ. साक्षी महाराज, रामस्वरूप लोधी हत्याकांड में परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 11 नव. 2026, 03:34 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पहाड़पुर पहुँचे सांसद डॉ. साक्षी महाराज, रामस्वरूप लोधी हत्याकांड में परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा

उन्नाव। पुरवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप लोधी की निर्मम हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में पीड़ित परिवार से मिलने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उन्नाव लोकसभा सांसद एवं महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद हरि (डॉ. साक्षी महाराज) पहाड़पुर गाँव पहुँचे।
सांसद साक्षी महाराज ने दिवंगत रामस्वरूप लोधी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और निंदनीय है तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सांसद ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामले में तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा और कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सांसद साक्षी महाराज ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की भी अपेक्षा जताई।
📲Get App