🔥 TRENDING जमुई में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर... जैथरा में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट... नवादा में फर्जी वेतन एरियर भुगतान मामल... હિંમતનગર નજીક વીજળીના ધાંધિયા: વેપારીઓ... सुमेरपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17... दलसिंहसराय में डैनी चौक के पास ट्रक पो...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

पीएमएफएमई योजना से संप्रेत कुशवाहा बने आत्मनिर्भर, चक्की दुकान से हो रही अच्छी आय

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 14 Oct 2026, 10:09 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मानपुर विकासखंड के सिगुडी निवासी संप्रेत कुशवाहा ने पीएमएफएमई योजना के तहत ऋण लेकर चक्की की दुकान खोली, जिससे वे आत्मनिर्भर बने हैं और प्रतिमाह अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएमएफएमई (सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम) योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। यह योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

मानपुर विकासखंड के सिगुडी गांव के निवासी संप्रेत कुशवाहा ने इस योजना का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि मन में कुछ बेहतर करने की इच्छा थी। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण लिया और एक छोटी सी चक्की की दुकान खोली। दुकान खुलने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोग गेहूं पिसवाने आने लगे, जिससे उनकी दुकान चल निकली।

संप्रेत कुशवाहा ने बताया कि इस दुकान से उन्हें हर माह लगभग छह हजार रुपये तक की आय हो जाती है, जिससे वे अपने घर का संचालन बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि योजना का लाभ मिलने से उनके जीवन में काफी सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह योजना स्वरोजगार स्थापित करने में उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
📲Get App