🔥 TRENDING Khaas report mr Nazir Ahmad Sofi kashm... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभ... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गूंजे छठ के... सोनकच्छ में मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभि... IAF Wing Commander Allegedly Honeytrap... Kolkata Police Summon Abhishek Banerje...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, देशभर में मनाया जा रहा बाल दिवस

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 11:07 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाल दिवस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशियां।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम को समर्पित है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर पालन-पोषण, शिक्षा एवं संस्कारों से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, भाषण एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया जाता है।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज को जागरूक करना है। बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि आज के बच्चे ही कल के भारत की नींव हैं।
📲Get App