🔥 TRENDING Giant Dancing Gorillas Take Over Pakis... Jalandhar Police Arrest Youth with 148... Youth Climbs Water Tank in Kotputli-Bh... Fire Breaks Out in NIMS Hospital Opera... महोबा: भारी बारिश से चिचारा गांव में ज... राष्ट्रीय सामान्य गतिशीलता कार्ड (NCMC...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

पिछले तीन-चार वर्षो से प्रशासन के संज्ञान में है मामला अब तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

✍️ Reporter: Gareeb das 🗓 26 Sep 2026, 04:05 PM 👁 73
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत मेहरागांव के जर्जरविद्यालय भवन को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात की तथा नए भवन एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर वैकल्पिक भवन की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव दिया

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत साईं खेड़ा की ग्राम पंचायत मेहरा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला मेहरा गांव के जर्जर भवन और उसमें अध्यनरतबच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत मेहरागांव की सरपंच माया विश्वकर्मा के नेतृत्व में महिलाओं बच्चों बुजुर्गों एवं सी जे पी की स्टेट टीम के सदस्यों ने नरसिंहपुर कलेक्टर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल नेविद्यालय की जर्जर स्थिति और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर कलेक्टर से पत्र ज्ञापन शॉप कर मामले की शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की।प्रतिनिधि मंडल के अनुसार विद्यालय की स्थिति को लेकर पिछले तीन-चार वर्षो से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है इसके बावजूद विद्यालय की समस्या जस के 10 बनी हुई है समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है इसको ले ख लेकर प्रतिनिधी मंडल ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि बच्चों के भविष्य एवं सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएतथा बच्चों को वैकल्प भवन में स्थानांतरित कर कक्षाएं लगाई जावे। बच्चों कोतत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थांतरित करने के लिए लगभग 1700 वर्ग फीट का भवन उपलब्ध है जिसमें बच्चों को कक्षाएं संचालित करने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत द्वारा दिया गया है
तथा आवश्यक सहयोग एवं फंडिंग को उपलब्ध कराने की इच्छा भी व्यक्त की है।प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1712 को के प्रस्तावित वैकल्पिक भवन में कक्षा में हस्त्रांतकिए जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराई जावे तथा नए विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जावेमुलाकात के बाद प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया है आगे की कार्रवाई प्रशासन की ओर से होने वाली प्रगति के आधार पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा सामूहिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।
1.
📲Get App