🔥 TRENDING संविधान दिनानिमित्त महाराष्ट्र राज्य स... बिहार के मोकामा में विधायक अनंत सिंह क... মানবাজার গড় পাথরমহড়া রাজবাড়ী'র প্রাচীন... उन्नाव के पुरवा सर्किल में सीओ अरविंद... ಟೌನ್ ಪ್ಲಾನಿಂಗ್ ಅಧ್ಯಕ್ಷರಾಗಿ ಆಯ್ಕೆಯಾದ ಮೊ... Union Cabinet Approves ₹2,014 Crore Ai...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव — 2026 श्रीमती रेणु जांगू बनीं हनुमानगढ़ जिला प्रमुख, 30 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 25 Nov 2026, 09:54 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव — 2026

श्रीमती रेणु जांगू बनीं हनुमानगढ़ जिला प्रमुख, 30 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत

श्रीमती सरस्वती देवी को मिले 7 मत, जिला परिषद के सभी 37 सदस्यों ने किया मतदान

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिला परिषद हनुमानगढ़ के जिला प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती रेणु जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। निर्वाचन में श्रीमती रेणु को 30 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी श्रीमती सरस्वती देवी को 7 मत मिले। जिला परिषद के सभी 37 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए जिला परिषद कार्यालय के मीटिंग सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आईएनसी प्रत्याशी श्रीमती रेणु ने प्रातः 10:29 बजे तथा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरस्वती देवी ने प्रातः 10:42 बजे अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

प्रातः 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई, जिसमें दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। नाम वापसी के लिए निर्धारित दोपहर 1 बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके उपरांत दोनों प्रत्याशियों के लिए मतदान तय हुआ।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान के लिए मतपेटी को प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खाली दिखाकर वीडियोग्राफी के साथ सीलबंद किया गया। इसके पश्चात जिला परिषद सदस्यों ने गुप्त मतदान पद्धति से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों एवं उपस्थित सदस्यों के समक्ष मतगणना की गई।

मतगणना में श्रीमती रेणु को 30 तथा श्रीमती सरस्वती देवी को 7 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्रीमती रेणु 23 मतों के अंतर से जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75 के तहत शपथ दिलवाई।

निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार संपन्न करवाई गई।
__
📲Get App