🔥 TRENDING देवघर में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार,... उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती... सालासर के बाला जी ने पेड़ से टकराई गाड... एन एम सी एच में अखिल भारतीय लैब टेक्नि... Jalandhar Police Arrest Murder Suspect... BJP Calls for Justice in Ajay Murder C...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर दौसा पुलिस की सुरक्षा तैयारियां तेज

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 25 Oct 2026, 04:55 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर दौसा पुलिस की सुरक्षा तैयारियां तेज

रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में 4 अग्निवर्षा वाहन और 1 वज्र वाहन तैयार, क्यूआरटी टीम को दिया विशेष प्रशिक्षण

दौसा। आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए दौसा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।

रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में चार अग्निवर्षा वाहन एवं एक वज्र वाहन तैयार किए गए हैं। साथ ही, क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को इन वाहनों के संचालन एवं उपयोग के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल को तत्काल मौके पर तैनात किया जा सके।

आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष अभ्यास

पुलिस जवानों को किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति, अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत जवानों को फायरिंग एंगल, हथियारों की लोडिंग एवं अनलोडिंग से संबंधित अभ्यास करवाया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल प्रभावी एवं तत्परता से कार्य कर सके।

संवेदनशील स्थानों पर होगी तैनाती

पुलिस विभाग के अनुसार उक्त वाहनों को अति संवेदनशील स्थानों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रशिक्षित पुलिस जवानों के साथ तैनात किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य अवांछनीय एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

दौसा पुलिस द्वारा आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला दौसा पुलिस
📲Get App