🔥 TRENDING વૃક્ષારોપણ અને જળ સંરક્ષણ, સાયક્લિંગ... *ഇൻഷുറൻസ് പോളിസി റദ്ദാക്കുന്നതിൽ ബാങ്ക... Punjab Reshuffles Five IAS Officers, A... Punjab Politicians Shift Allegiances A... Mumbai Indians and Punjab Kings negoti... Assam Gears Up for Bhupen Hazarika Cen...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत समिति नाचना के ब्लॉक 10 व 11 के उम्मीदवार किये घोषित

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 04 Nov 2026, 04:45 PM 👁 82
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): पंचायत समिति चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, ब्लॉक 10 से अमलख राम और ब्लॉक 11 से राधा सोनी को बनाया उम्मीदवार
​नाचना (जैसलमेर)।
आगामी पंचायत समिति चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नाचना पंचायत समिति क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से ब्लॉक नंबर 10 से अमलख राम और ब्लॉक नंबर 11 से राधा सोनी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा गया है।
​दोनों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के फैसले का स्वागत किया।
​ओबीसी महिला प्रधान सीट पर सबकी नजरें
उल्लेखनीय है कि इस बार नाचना पंचायत समिति में प्रधान की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में ब्लॉक 11 से राधा सोनी की उम्मीदवारी को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधान पद की रेस में मजबूती से कदम बढ़ाने के लिहाज से पार्टी का यह फैसला रणनीतिक माना जा रहा है।
​टिकट मिलने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निस्तारण और ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर दोनों ब्लॉक में विजय पताका फहराने और पंचायत समिति में बोर्ड बनाने का संकल्प लिया है।
📲Get App