🔥 TRENDING Chennai Fisherfolk Protest New Secreta... Actor Dhanush Announces Entry into Pol... Tamil Nadu Issues New G.O. on RTI: 'Li... Hrithik Roshan Responds to BJP MP's 'V... MP High Court Orders State Bar to Pay... Durga Puja Evolves: What ‘Paribartan’...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पंचायती राज चुनाव का ऐलान इसी सप्ताह संभव, 1.54 लाख से अधिक सीटों पर होंगे मतदान

✍️ Reporter: Swaroop Singh 🗓 29 Sep 2026, 05:00 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सप्ताह चुनाव की घोषणा हो सकती है, जिसमें 1 लाख 54 हजार 640 सीटों पर मतदान की तैयारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। त्रिस्तरीय व्यवस्था में पंचायत राज विभाग से प्राप्त वार्ड आरक्षण संबंधी जानकारी का आयोग द्वारा परीक्षण शुरू कर दिया गया है। संभावना है कि इसी सप्ताह पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी जाएगी। आयोग की तैयारियों के अनुसार, पंचायत चुनावों के लिए मतदान चार चरणों में संपन्न कराया जा सकता है।

प्रदेश में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 1 लाख 40 हजार 237 वार्ड सदस्यों और 14 हजार 403 सरपंचों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें जिला परिषद के 1403 वार्ड सदस्यों के साथ 41 जिला प्रमुखों का चुनाव होगा। वहीं, पंचायत समितियों के 8245 वार्ड सदस्यों के लिए 457 प्रधानों का चुनाव किया जाएगा।

आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पहले ही आरंभ कर दी गई थी। अब चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। कुल मिलाकर, 1 लाख 54 हजार 640 सीटों पर यह चुनाव संपन्न होंगे।
📲Get App