पंचायती राज चुनाव-2026 फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी
पंचायती राज चुनाव-2026
फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी
* जिला कलक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन 38 ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी है। जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में संचालित 38 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिले में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीमों द्वारा ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित दरों की पालना तथा दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पाया गया। कुछ केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितता सामने आईं, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए उन्हें नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया।
*मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने पर होगी सख्त कार्रवाई*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने अथवा गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर ई-मित्र केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं नियमानुसार सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा मतदाता पहचान एवं दस्तावेजों की शुध्दता सुनिश्चित की जा सके।
*पहले दिन 73 ई-मित्र केंद्रों का किया था निरीक्षण*
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सोमवार को भी जिले में संचालित 73 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6 केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने एवं 4 केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने जैसी अनियमितताएं सामने आई थी, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया था।