🔥 TRENDING Sensex Drops 620 Points as Election Op... Women Representatives Drive Change in... JD(U) Chief Promises Engineering and M... Bihar Completes Life Verification for... योगी सरकार ने किसानों के बच्चों के लिए... काकोड़ा की गंगा में जल स्तर में गिरावट...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण के चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 21 Oct 2026, 09:17 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026

द्वितीय चरण के चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

दौसा, 21 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव की तैयारियों के क्रम में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बांदीकुई, बसवा, महवा, मनोहरपुर खेड़ला, बैजूपाड़ा एवं मण्डावर पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में उपयोग होने वाली ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, नगर विकास न्यास के सचिव गंगाधर मीणा सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा चुनाव कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*23 अक्टूबर को होगा ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन*
पंचायत आम चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत महवा, मण्डावर, मनोहरपुर खेड़ला, बांदीकुई, बसवा एवं बैजूपाड़ा पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन 23 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।
📲Get App