🔥 ट्रेंडिंग कीचड़ से बाधित सड़कों का हाल, मलारना ड... వైసీపీకి గుడ్ బై - టిడిపిలో చేరిన ఎం.... अवेंजर्स डूम्सडे भारत में 17 दिसंबर 20... भारत ने 18 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय स्क... उप वोटर अलर्ट: EPIC कार्ड से मतदाता पं... उप. चुनाव अधिकारी ने धर्म, जाति डेटा क...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

पचड़ा में जल रहा है करोड़ों का कोयला, गांव वालों को जलावन तक नसीब नहीं विधायक सांसद मुखिया मौन साधे हुए हैं

✍️ रिपोर्टर: Niranjan Kumar Saw 🗓 18 नव. 2026, 07:50 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पचड़ा में जल रहा है करोड़ों का कोयला, गांव वालों को जलावन तक नसीब नहीं विधायक सांसद मुखिया मौन साधे हुए हैं

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 24 रिपोर्टर निरंजन कुमार साव
पचड़ा में जल रहा है करोड़ों का कोयला, गांव वालों को जलावन तक नसीब नहीं विधायक सांसद मुखिया मौन साधे हुए हैं

पचड़ा सीसीएल चंद्रगुप्त सुश्री इंफ्रा कंपनी लिमिटेड पचड़ा में कोयला माइंस में लगातार जलकर राख हो रहा है। राज्य और केंद्र सरकार की करोड़ों की संपत्ति आग में स्वाहा हो रही है, लेकिन कंपनी प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

दूसरी तरफ गांव के लोगों को जलावन का कोयला तक नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि पचड़ा की एक महिला जब कड़ाही गमला में जलावन का कोयला लेकर आई, तो कंपनी की पुलिस द्वारा उसका हाथ तोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई आवाज उठाता है तो उस पर झूठा केस कर दिया जाता है। पुलिस की तानाशाही नीति से लोगों को डरा-धमका कर रखा जाता है।

यहां के नौजवान बेरोजगार हैं, किसी को रोजी-रोजगार नहीं मिला है। इस विषय पर स्थानीय विधायक, सांसद, मुखिया, उप मुखिया और समाजसेवी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

आखिर ऐसा कब तक चलेगा? पचड़ा के लोगों को कब तक दबा-कुचल कर रखा जाएगा? पूछता है पचड़ा।
नीड न्यूज़ 24 रिपोर्ट निरंजन कुमार साहू
📲Get App