🔥 ट्रेंडिंग मध्य प्रदेश: सड़क दुर्घटनाओं में कमी औ... लक्षद्वीप के पास 3000 करोड़ की ड्रग्स... DIVINE के अनिवार्य हिट गाने: भारतीय हि... आम्रावती में ट्रक ने पिकअप वैन से टक्क... अमरावती में ट्रक‑टेम्पो टक्कर में 7 मौ... महाराष्ट्र FDA ने 30 रेस्टोरेंट और डार...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पचरवार गांव में बन रही आंगनबाड़ी में निर्माण सामग्री को लेकर

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 02 अक्टू. 2026, 08:25 AM 👁 54
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पचरवार गांव में बन रही आंगनबाड़ी में निर्माण सामग्री को लेकर उठे सवाल

शहडोल। पचरवार गांव के समीप बन रहे आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों के बीच सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता वाली सामग्री के स्थान पर रीता-माटी तथा बिंड की जगह ईंट के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी भवन बच्चों के उपयोग के लिए बनाया जा रहा है, ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है तो इसकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके पर निर्माण सामग्री की जांच कराई जाए और यदि निर्धारित मापदंडों के विपरीत सामग्री का उपयोग पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अब सवाल यह है कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस भवन के निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है या नहीं?
📲Get App