🔥 TRENDING PSU Stock Soars 9% After Four Months o... हरदा के रेहतगाव में धनपाड़ा वन विभाग न... Tamil Nadu CM Vijay Inaugurates New Bu... * *दिल्ली का दम घुटा - AQI 325 पार* Video Shows Person Trapped Inside Pudu... Annamalai Protest Targets Vijay Govern...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंच बदमाशों ने घेर लिया लोहे के पाइप से हमला किया और पिस्टल से फायरिंग करते समय चांदी के गहनों में नगाड़ी लूट कर फरार हो गए

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 02 Nov 2026, 06:55 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने

जयपुर में ज्वेलर्स भाइयों से लूट करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस! 2 गिरफ्तार, भागते समय दोनों के पैर टूटे!
जयपुर में ज्वेलर्स भाइयों पर जानलेवा हमला कर गहने और नकदी लूटने वाले बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
28 अक्टूबर की रात जामडोली इलाके में दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलर्स भाइयों को दो बाइक पर आए 5 बदमाशों ने घेर लिया। लोहे के पाइप से हमला किया और पिस्टल से फायरिंग करते हुए चांदी के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए।
वारदात के दौरान भाइयों को बचाने आई महिला पर भी बदमाशों ने गोली चला दी। महिला के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई।

पुलिस ने ऐसे दबोचे बदमाश!
जामडोली थाना पुलिस ने मनीष कश्यप (20) और गुमान सिंह (24) को करौली के महावीरजी इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भागते समय दोनों गड्ढे में गिर गए, जिससे उनके एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया।
वारदात में शामिल 3 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस लूटे गए गहने, नकदी, पिस्टल और बाइक बरामद करने में जुटी है।
सवाल: दिनदहाड़े हो या रात के अंधेरे में, ऐसी वारदातों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। महिला को गोली मारने वाले फरार बदमाश कब पकड़े जाएंगे?
📲Get App