🔥 ट्रेंडिंग જીગ્નેશ મેવાણી અને સહયોગીઓએ ભુખ હડતાલ... ਰਾਇਤ ਬਹਾਰਾ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਹੋ... ड्रिश्यम 3 का रिलीज़, नई कड़ी का उत्सव गोरखपुर के पादरी बाज़ार में बिंकट स्टो... गुलज़ार की मज़ाकिया पंक्ति ने जया बाच्... महिला प्रदर्शक ने दिल्ली के जंतर मंतर...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पेड़ न हटने के हादशा होने के अधिक चांस दिख रहे है
रक्षा

पेड़ न हटने के हादशा होने के अधिक चांस दिख रहे है

✍️ रिपोर्टर: MOHD.SUHAIL 🗓 05 अक्टू. 2026, 08:58 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हैदरगढ़ में शीशम का पेड़ सड़क पर गिराः कई दिन बाद भी नहीं हटा, आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों को हादसे का डर

Mohd Suhail
बाराबंकी के हैदरगढ़ में शुकुलबाजार मार्ग पर 26 सितंबर को तेज बारिश और हवा से एक शीशम का पेड़ गिर गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ को पूरी तरह नहीं हटाया गया है। इसकी मोटी डालियां अब भी सड़क किनारे पड़ी हैं।

इन डालियों के कारण सड़क पर आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं और ग्रामीणों को हादसे का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने शुरुआत में छोटी टहनियां हटाकर रास्ता साफ किया था। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग को जानकारी देने के बावजूद पेड़ का बचा हुआ हिस्सा अब तक नहीं हटाया गया।

ग्रामीण विवेक मिश्रा, राम अभिलाष, दिनेश गौतम और लौकुश समेत अन्य लोगों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द पेड़ हटवाकर सड़क को सुरक्षित करने की मांग की है।
📲Get App