🔥 ट्रेंडिंग ગાંધીધામના મચ્છુનગર રેલવે ફાટક પાસે ઝા... वेस्ट बंगाल और असम के स्कूल 22 सितंबर... ધારીના તુલસીશ્યામ રોડ પર શામજીભાઇએ સિં... कांग्रेस ने योगेंद्र साओ को मुख्यमंत्र... जम्म ने गीरिडी चुनाव में कलपना सोरेन क... अक्टूबर में झारखंड में मानसून का अंत,...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
औरैया में पुलिस व्यवस्था को मिली नई सौगात, ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन
स्थानीय

औरैया में पुलिस व्यवस्था को मिली नई सौगात, ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 अग. 2026, 06:32 AM 👁 38
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्माणाधीन ICCC का निरीक्षण कर तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, दोहरे हत्याकांड में सजा दिलाने वाली टीम सम्मानित

औरैया। ADG Zone Kanpur अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद औरैया के थाना कोतवाली औरैया परिसर में नव-निर्मित अनुपम वाटिका, ई-मालखाना एवं नव-संचालित परिवार परामर्श केन्द्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही थाना दिबियापुर और थाना कुदरकोट के नव-निर्मित ई-मालखाना तथा सर्किल बिधूना एवं सर्किल अजीतमल में नव-संचालित परिवार परामर्श केन्द्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कोतवाली औरैया परिसर में निर्माणाधीन ICCC (एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वर्ष 2020 में थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में घटित चर्चित दोहरे हत्याकांड के अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों, जिला शासकीय अधिवक्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ADG ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर पुलिसिंग, जनसुनवाई और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया।
📲Get App