🔥 TRENDING नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, स्वस्थ स... મુવાડા ગામમાં હાઈસ્કૂલ નજીક રોડ પર ખાડ... Bihar Police Arrest Three in Harassmen... Saamana Criticises Maharashtra Govt fo... Central Railway Tests KAVACH 4.0 Safet... Ravi Kishan Satirizes Rahul, Akhilesh’...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

औरंगाबाद पुलिस चैन स्नैचिंग गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Sep 2026, 07:44 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद पुलिस चैन स्नैचिंग गिराेह का किया पर्दाफाश दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, 70मामले में पुलिस कर रही थी तलाश

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 अपराधी को पिस्टल और चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार, 70 से ऊपर मामले में थी पुलिस को तलाश




औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर1 के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अन्तर्राज्यीय चेन स्नैचिंग एवं पैसा छिनतई के कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कोढा गिरोह के 2 अपराधियों को 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, मास्टर चाभी और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संदर्भ में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने आज एक प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही थीं। नगर थाना अन्तर्गत कुल 07 चेन स्नैचिंग की घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद द्वारा एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर एसआईटी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सभी घटनाओं को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 20.9.2026 को चेन छिनतई एवं पैसा छिनतई करने आए दो अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नवसु उर्फ अभय कुमार पिता रोबिन यादव और हीरा कुमार पिता गोपाल यादव, दोनों साकिन नायाटोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार के रूप में किया गया है।

पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के विभिन्न जिलों और झारखंड राज्य के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन छिनतई और पैसा छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध करीब 70 कांड दर्ज हैं।

बरामदगी में 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंग, 0 चोरी की मोटरसाइकिल और 01 मोबाइल शामिल है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में नगर थानान्तर्गत छिनतई की 4 चेन भी इन अपराधियों के घर से बरामद की गई थी।

एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से औरंगाबाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर1, नगर थाना औरंगाबाद की टीम और जिला आसूचना इकाई शामिल थी।

बाइट उपेन्द्र नाथ वर्मा पुलिस कप्तान औरंगाबाद
📲Get App