🔥 TRENDING મગફળી મા ભારે નુકશાની IEI Jammu & Kashmir State Centre condu... J&K Government Retains 158 Officers at... Dempo SC blends youth and experience t... FC Goa Coach Gouramangi Stands Behind... Goa electricity board extends peak hou...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ऑटो पलटने से महिला और डेढ़ साल के बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 31 Oct 2026, 11:08 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑटो रिक्शा के उलटने से एक महिला और डेढ़ साल के शिशु की मृत्यु हो गई, जिससे उनके परिवार में गहरा शोक और अराजकता उत्पन्न हुई।

📍 बोकारो। जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधगोड़ा साइट स्थित जोड़ा मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑटो पलटने से एक महिला और डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (नंबर प्लेट: JH09A R9387)
मृतकों की पहचान घटियाली गांव निवासी 40 वर्षीय कनक मंडल और करीब डेढ़ वर्षीय देवाशीष मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का इलाज कराने के लिए परिजन ऑटो से को-ऑपरेटिव कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान जोड़ा मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों की अस्पताल में भीड़ जुट गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

⚫ एक हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां।
📲Get App