🔥 ट्रेंडिंग राजस्थान CET 2026 परीक्षा स्थानीय निका... मुख्य मंत्री विजय ने स्कूल नाश्ता योजन... 22 सितंबर 2026 को तमिलनाडु में चांदी क... तमिलनाडु के सीएम विजय ने मुफ्त नाश्ता... नदी सफाईकर्ता बित्तु तबाही ने गुरुग्रा... जयपुर के खोरा बीसल में थार सवार युवाओं...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आर पी एफ और जी आर नेसंयुक्त करवाई करते हुए चोरी के समान के साथ पांच लोग गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 सित. 2026, 05:24 PM 👁 13
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आर पी एफ आरा और जी आर पी आरा ने संयुक्त करवाई करते यात्रियों के चोरी के सामान के पांच लोगों को गिरफ्तार किया

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आरा एवं जीआरपी आरा की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के सामान के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार
आरा

रेलवे स्टेशन आरा पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी आरा दीपक कुमार एवं रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ पोस्ट आरा एवं जीआरपी आरा द्वारा संयुक्त रूप से गश्त एवं आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी छोर स्थित यात्री शेड के पास संदिग्ध अवस्था में 5 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं विधिवत तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 1 सूटकेस, 1 थैला एवं 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। सूटकेस से 19 अदद इस्तेमाल किए हुए कपड़े, 2 एटीएम कार्ड एवं एहसान खान के नाम का मेडिकल पर्चा बरामद हुआ। वहीं थैले से चूड़ी एवं लहठी के 13 डिब्बे, एक नया मैरून रंग का सूट कपड़ा, महिला एवं पुरुषों के 18 अदद इस्तेमाल किए हुए कपड़े तथा कृत्रिम ज्वेलरी एवं श्रृंगार सामग्री के 4 डिब्बे बरामद हुए। एक अन्य व्यक्ति के कब्जे से Realme कंपनी का इस्तेमाल किया हुआ स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा उक्त सामान एवं मोबाइल को ट्रेन में यात्रा कर रहे अज्ञात रेल यात्रियों से चोरी किया जाना स्वीकार किया गया तथा आपस में मिलकर रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने की बात बताई गई।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अजीत शर्मा, साहिल कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, अजीत कुमार ओझा एवं चंदन कुमार, सभी जिला भोजपुर, बिहार के निवासी के रूप में हुई।
बरामद सभी संपत्ति को नियमानुसार जब्त करते हुए गिरफ्तार सभी पाँचों अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी आरा को सुपुर्द किया गया।
📲Get App