🔥 ट्रेंडिंग मॉनसून की बारिश से नेपाल में बाढ़, व्य... बालादेवीजैव जन्मोत्सव में ओडिशा में एक... अंध्र प्रदेश के पालनाडु में बस‑ऑटो टक्... रक्षा बंधन व बारिश के कारण 28 अगस्त को... चिलकलुरिपेट में निजी बस‑ऑटो टक्कर में... भवनगर शराब त्रासदी में तीन मेथनॉल सप्ल...
28 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 70मोबाइल को को पुलिस ने ठूँढ कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 27 अग. 2026, 10:20 PM 👁 16
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पुलिस ने पटना पश्चिमी थाना क्षेत्र में गुम हुए 70मोबाइल को ढूंढ कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना_पुलिस का ऑपरेशन_मुस्कान, ढूंढ कर वापस ला रहा है लोगों की मुस्कान।

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना के नेतृत्व में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

आज दिनांक 27.08.2026 को पटना पश्चिम क्षेत्र में 70 गुम हुए मोबाइल फोन #बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,80,000/- रुपये है।

हर बरामद मोबाइल के साथ लौटी एक उम्मीद, एक विश्वास और लोगों की मुस्कान।
📲Get App