🔥 TRENDING Weather Update : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ... पटना सिटी इलाके बायपास थाना क्षेत्र स... भोपाल के मालीखेड़ी में पत्थर से सिर कु... ઝાલોદમાં પંચાલ સમાજ દ્વારા વિશ્વકર્મા... BSEB to Release 10th and 12th Exam Dat... Piramal Pharma Announces Major Block D...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

ऑनलाइन टोकन से धान बिक्री में सुविधा: परासी के किसान सुशील कुमार कुशवाहा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 25 Nov 2026, 04:17 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से परासी गाँव के किसान सुशील कुमार कुशवाहा ने घर बैठे धान बेचकर समय बचाया और मुख्यमंत्री की पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 नवंबर 2026 – धान उपार्जन की प्रक्रिया में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसानों को घर से ही टोकन प्राप्त कर धान बेचने में सुविधा मिली है।

मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत परासी के किसान सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर परासी धान उपार्जन केंद्र में 16 क्विंटल धान बेचने के लिये ले जाकर प्रक्रिया पूरी की।

कुशवाहा ने कहा कि इस व्यवस्था से समय की बचत हुई है और धान बेचने की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक बन गई है। साथ ही, उत्पादन में कमी वाले किसानों को अंतर की राशि प्राप्त होगी, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।

किसान ने इस किसान‑हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कदम ने किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल पैदा किया है।
📲Get App