🔥 ट्रेंडिंग आईसीयू देखभाल के बावजूद जारंगे पाटिल म... उत्तर प्रदेश ने पंचायत सहायक वेतन 50%... आईएमडी ने १७ सितंबर को कई राज्यों में... उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 14,429 स्कूलों... मोतिहारी के चार पुलिस कॉन्स्टेबलों को... सांवेर में मकान तोड़ते समय दीवार गिरी,...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

ऑन लाइन पिंड दान का पण्डा समाज ने किया विरोध

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 16 सित. 2026, 08:20 PM 👁 15
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में ऑन लाइन पिंड दान के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज का मोर्चा,यहाँ आकर पिंडदान करने से ही मिलता है मोक्ष की प्राप्ति, ई-पिंडदान से रहे सावधान.








गया में पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले ऑनलाइन पिंडदान और पिंडदान के नाम पर चलाए जा रहे टूरिज्म पैकेज को लेकर विवाद तेज हो गया है। गयापाल समाज और 14 सैया गयापाल समिति ने बुधवार को विष्णु पद मंदिर मे प्रेस वार्ता कर इसका विरोध किया,


पंडा समाज ने कहा कि गया में पिंडदान सनातन परंपरा और शास्त्रीय विधि से होता है, जिसमें श्रद्धालु की स्वयं मौजूदगी महत्वपूर्ण है। समाज ने 25 से 51 हजार रुपये तक के कथित पैकेज पर सवाल उठाते हुए कहा कि धार्मिक कर्मकांड को कारोबार नहीं बनाया जाना चाहिए।


पंडा समाज ने श्रद्धालुओं से ऑनलाइन पिंडदान और निजी पैकेज के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की। साथ ही कहा कि व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो जरूरत पड़ने पर कोर्ट का रुख किया जाएगा.





बाइट राजन सिजुवार,गया पाल पंडा
📲Get App