🔥 ट्रेंडिंग सभी मतदान केंद्रों पर आज विशेष शिविर ल... आयाली ने लगातार सरकारों की ड्रग समस्या... पंजाब में अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठ... झारखंड NEET UG 2026 स्ट्रे राउंड सीट आ... झारखंड होमगार्ड 2026 भर्ती की अंतिम ति... झारखंड में 2026 में होगा स्वर्णिम भारत...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा नवमी पर भव्य लंगर का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
धर्म

रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा नवमी पर भव्य लंगर का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar Joshi 🗓 06 सित. 2026, 12:42 PM 👁 186
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा जाहारवीर महाराज के जन्मदिवस और पावन गोगा नवमी के अवसर पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा जाहारवीर महाराज के जन्मदिवस एवं पावन गोगा नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विशाल लंगर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस पावन अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी पहुंचकर गोगा जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मोहल्ला गोगा माड़ी में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गोगा माड़ी के भगत उमंग एवं सेवादार गौरव शुक्ला, सनी शुक्ला, नेहा भारद्वाज, अथर्व शर्मा, आराध्या शर्मा, नैतिक शर्मा, रेनू शर्मा एवं मधु शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
📲Get App