🔥 TRENDING Parveen and Ankush set for gold showdo... West Ham's Manor Solomon Criticises Ir... IMD Issues Monsoon Advance Alert as Ea... Bengaluru to See Light Rain; Yellow Al... IMD Issues Heavy Rain Warning for Tomo... Rod Stewart Rumored Affair with Kelly...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रूल्याणी मे चुना बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने समाधि पर लगाई धोक

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 29 Sep 2026, 04:08 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सीकर।नेछवा क्षेत्र के रूल्याणी में चुना बाबा का तीन दिवसीय मेला आस्था और उल्लास के माहौल में आयोजित हुआ। मेले के दौरान बाबा की समाधि पर धोक लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ हरियाणा और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु चुना बाबा के दर्शन करने और समाधि पर धोक लगाने पहुंचे।

मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में रौनक बनी रही। बाबा के मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया, जिससे रात के समय मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले में सजे बाजार में घरेलू उपयोग का सामान, खिलौने, खान-पान सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध रहीं। ग्रामीणों के अनुसार मेले में सामान अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर मिलने के कारण खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ रही। बच्चों के लिए लगे झूले, खिलौने और अन्य मनोरंजन की वस्तुएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

तीन दिन तक चले मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही से रूल्याणी में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मेले का समापन आज होगा।
📲Get App