🔥 TRENDING Metro Green Line extension from Nagasa... वाकोद येथील साखरादेवी मंदिरात पाचव्या... Karnataka government releases pending... बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव, ने... ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲਕਾਂਡ: ਜਲੰਧਰ-ਫਗਵਾੜਾ ਨੈਸ਼... स्वच्छता अभियान में भाग लेकर जन-जागरूक...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
News dene ke liye humse judaa

News dene ke liye humse judaa

✍️ Reporter: Sp baghel Samajsevi gunnour jila Sambhal 🗓 15 Oct 2026, 11:58 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

#_social media

संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगावास गांव में मंगलवार को खेत की झाड़ियों में एक लावारिस नवजात शिशु पड़ा मिला। गोबर डालने जा रही 55 वर्षीय गीता नामक महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे देखा और तुरंत ग्रामीणों व चौकीदार को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर गुन्नौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। बच्चे के पैर पर किसी पक्षी या छोटे जानवर के काटने व खरोंच के निशान पाए गए। गीता द्वारा बच्चे के पालन-पोषण की इच्छा जताने के बावजूद, बाद में चाइल्ड लाइन की टीम आकर मासूम को अपनी देखरेख में ले गई, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
​#Sambhal #Gunnaur #UttarPradesh #UPPolice #ChildLine #NewbornRescued #NewsUpdate #babrala
📲Get App