🔥 ट्रेंडिंग तमिलनाडु सरकारी स्कूलों के केवल 5% छात... पुलिस समन पर अभिषेक बॅनर्जी की आलोचना,... ओडिशा तीसरे चक्रवात के लिए तैयार बीदर जिला में भाल्की में महिला पद्याट... हुंडई ने जेनेसिस जीवी90 का डिज़ाइन पेटे... दसवीं फेल से एसीपी: आंध्र प्रदेश अधिका...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*NEED24 NEWS - आज की विश्व सनातन हिन्दू संस्कृति खबर* *रविवार, 15 नवंबर 2026*

✍️ रिपोर्टर: Gajindra Munda 🗓 15 नव. 2026, 09:49 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*1. अमेरिका में भी गूंजा छठ महापर्व**2. अयोध्या में 40 देशों के 15 हजार श्रद्धालु**3. काशी से मॉरीशस-फिजी तक जाएगी सनातन संस्कृति**4. द्वारका में ध्वजारोहण, विश्व कल्याण का संकल्प**5. भारत स्वस्तिक यात्रा - द्वारका से जगन्नाथ पुरी*

*NEED24 NEWS - आज की विश्व सनातन हिन्दू संस्कृति खबर*
*रविवार, 15 नवंबर 2026*

आज की बड़ी 7 खबरें हिन्दी में -

*1. अमेरिका में भी गूंजा छठ महापर्व*
टेक्सास के ह्यूस्टन में बिहारी परिवारों ने खुद छठ घाट सजाया। 66 परिवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आज 15 नवंबर को शाम 4 बजे संध्या अर्घ्य और कल 16 नवंबर को सुबह 5:30 बजे उषा अर्घ्य होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 9709

*2. अयोध्या में 40 देशों के 15 हजार श्रद्धालु*
इस्कॉन की कार्तिक यात्रा में दुनिया के 40 देशों से 15 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सभी ने रामलला के दर्शन किए और राधानाथ स्वामी से रामकथा सुनी। ce53

*3. काशी से मॉरीशस-फिजी तक जाएगी सनातन संस्कृति*
BHU ने विदेशी छात्रों के लिए पुरोहित प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाया। अब मॉरीशस, गयाना, सूरीनाम, फिजी के छात्रों को विवाह, जनेऊ, मुंडन, सत्यनारायण कथा, तीज व्रत की ट्रेनिंग दी जाएगी। 5d15

*4. द्वारका में ध्वजारोहण, विश्व कल्याण का संकल्प*
श्री द्वारकाधीश धाम में वैदिक परंपरा से भव्य ध्वजारोहण हुआ। ध्वज को सनातन धर्म की अखंड चेतना और धर्म विजय का प्रतीक बताया गया। विश्व शांति और वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए प्रार्थना हुई। 8c97

*5. भारत स्वस्तिक यात्रा - द्वारका से जगन्नाथ पुरी*
मोरारी बापू के सानिध्य में भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण द्वारका से शुरू हुआ। 1000 श्रद्धालु 2 विशेष ट्रेनों से द्वारका, सोमनाथ, उज्जैन होते हुए जगन्नाथ पुरी जाएंगे। यात्रा 13 राज्यों को जोड़ेगी। fdf5

*6. संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर शुरू*
6 महीने बाद संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर शुरू हुई। स्टीमर से यमुना पार कर वृंदावन पहुंचे। भक्तों ने फूलों और रंगोली से भव्य स्वागत किया। 933e

*7. बरेली में 121 फीट त्रिशूल का शिलान्यास*
बरेली के मनौना धाम में 121 फीट ऊंचे त्रिशूल का शिलान्यास हुआ। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्रिशूल होगा। इसे शिव की शक्ति और साहस का प्रतीक बताया गया। 8ded
📲Get App