रक्षा
न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा
उरई/जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सेशन हवालात, ड्यूटी रजिस्टर तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए।