Sarkari Yojana
नवादा: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 लाभुकों को स्वीकृति पत्र और 24 को मिली आवास की चाबी
नवादा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम रवि प्रकाश ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और आवास की चाबियां सौंपीं।
नवादा के डीआरडीए सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए दो लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश का आयोजन हुआ, साथ ही नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवास की चाबियां वितरित की गईं।
जिलाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में नवादा सदर प्रखंड के 14 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इनमें महोली पंचायत के शिशमा गांव की सुषमा देवी और परेना पंचायत के भरोसा गांव की सुनीता देवी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, 24 लाभुकों को उनके पूर्ण हो चुके आवासों की चाबियां सौंपी गईं, जिनमें केना गांव के भोला कुमार, अशोक कुमार, उपेंद्र रजक, मिश्री भगत, अशरफ खान और हनीफ खान सहित अन्य लाभार्थी शामिल थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए। साथ ही, उन्होंने आवास निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।