🔥 TRENDING જસદણ વોર્ડ 2માં ‘લોકતંત્ર બચાવો, અરાજક... भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने... ओमप्रकाश पुरोहित कोलासर पश्चिम गिराजसर... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में... শতাব্দী প্রাচীন মানবাজার শ্মশান কালী ম... भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री एवं मुस्लि...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नवादा में शराब तस्करी पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 221 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 07 Nov 2026, 07:04 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 221.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

नवादा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शनिवार, 7 नवंबर को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी एवं वाहन जांच के दौरान कुल 221.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, शराब तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में तीन मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन भी जब्त किए गए।

पहली कार्रवाई में उत्पाद थाना, नवादा के अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर रजौली थाना क्षेत्र के चाफेल जंगल में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों के अलग-अलग डिब्बों में रखी 81 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें रॉयल ग्रीन डीलक्स ब्लेंडेड व्हिस्की एवं रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की शामिल थी। मौके से रजौली थाना क्षेत्र के कुहुरुआ गांव निवासी रवि कुमार (23 वर्ष), पिता रामाशीष प्रसाद तथा मुकेश कुमार (19 वर्ष), पिता अमीरक यादव को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में सुबह करीब 7:15 बजे गोविंदपुर थाना अंतर्गत चेकपोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो वाहन संख्या BR10H5471 की तलाशी ली गई। जांच के क्रम में वाहन की छत में बनाए गए गुप्त तहखाने से ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की के 180 एमएल के कुल 778 टेट्रा पैक बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 140.04 लीटर बताई गई है। शराब के पैक पर 'For Sale in Uttar Pradesh Only' अंकित था।

इस मामले में बोलेरो चालक रोहन साव, पिता धारिका साव, निवासी बोकारो स्टील सिटी, थाना हरला, जिला बोकारो (झारखंड) तथा वाहन में सवार मोहम्मद असलम, पिता मोहम्मद हैदर, निवासी जमुआ, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App