🔥 ट्रेंडिंग रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देसी शराब के सा... सलमान खान ने साफ किया: उनकी हालिया टिप... सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का रिलीज़ 4 दि... राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ने ओड... बेंगलुरु की विवादास्पद स्टॉपेज-टाइम जी... निजी संग्रहालयों को अब मिलेगी सालाना ए...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षकों का सम्मान, गुलाब देकर किया गया अभिनंदन
शिक्षा

नवादा में शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षकों का सम्मान, गुलाब देकर किया गया अभिनंदन

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 06 सित. 2026, 06:27 AM 👁 89
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा मॉडल शैक्षणिक समूह के बी.एड कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसमें केक काटकर जश्न मनाया गया और सचिव शैलेश कुमार ने शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

नवादा। नवादा मॉडल शैक्षणिक समूह, नवादा के अंतर्गत संचालित बी.एड कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में केक काटकर शिक्षक दिवस का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मॉडल शैक्षणिक समूह के सचिव शैलेश कुमार ने सभी शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करते हैं।

समारोह में बी.एड कॉलेज, गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, त्रिवेणी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं मॉडल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नवादा के सभी प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
📲Get App