🔥 TRENDING મિતેશ પટેલની 2019‑2024ની જીત બાદ 2027ન... _നഗരവികസനത്തിന് 100 കോടി രൂപയുടെ മാസ്റ... வேலூர் மாவட்டம் குடியாத்தத்தில் இரவு ப... गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अखंड रा... લખતર માં ભારે વરસાદથી કાર પાણીમાં ડૂબી... বেলপাহাড়ী ঘাগরা জলপ্রপাত এলাকায় তিনজ...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में कपड़ा व्यापारी से मारपीट कर छिनतई, एक युवक हिरासत में
Crime

नवादा में कपड़ा व्यापारी से मारपीट कर छिनतई, एक युवक हिरासत में

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 23 Sep 2026, 08:30 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के नगर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से मारपीट कर रुपये और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।

नवादा। नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई स्कूल के समीप बुधवार को एक कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट कर छिनतई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कादिरगंज निवासी कपड़ा व्यापारी विकास कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्हाय स्कूल के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने बाइक की चाबी निकालकर उनके साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद रुपये तथा सोने की चेन छीन ली।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और छिनतई में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App