🔥 TRENDING Amit Shah Launches 'Save Democracy' Ma... Gujarat to launch Export Promotion Cou... एन डी ए कार्यकताओं निकाली पदयात्रा Chhattisgarh Bags ₹16,738 Cr Mineral R... Chhattisgarh Police, ITBP Neutralise 5... Mansa News: Local Politics and CM Mann...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में जीविका दीदी की पहल को मिला बाजार, गोनामा में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन
Sarkari Yojana

नवादा में जीविका दीदी की पहल को मिला बाजार, गोनामा में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 28 Aug 2026, 02:32 AM 👁 82
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नवादा के गोनामा में सुलेखा देवी द्वारा स्थापित जीविका सुधा बिक्री केंद्र का आज उपविकास आयुक्त नीलिमा साहू ने उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

27 अगस्त 2026 को नवादा सदर प्रखंड के गोनामा, काली मंदिर के समीप सुलेखा देवी द्वारा स्थापित ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन उपविकास आयुक्त नवादा श्रीमती नीलिमा साहू ने किया। यह केंद्र मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका दीदियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उद्घाटन समारोह में उपविकास आयुक्त ने जीविका टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए जीविका दीदियों को इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने और बिक्री केंद्र को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं के लिए स्थायी आय के अवसर सृजित होंगे।

केंद्रीय उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इससे महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा।

समारोह में कॉम्फेड, नालंदा डेयरी के सीई, डीपीएम सहित जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App