🔥 TRENDING ఎమ్మెల్యే సురేంద్రబాబును సన్మానించిన వ... ಶ್ರೀ ಲಕ್ಷ್ಮೀ ದೇವರ ಕಾರ್ತಿಕ ಪೂಜಾ ಕಾರ್ಯಕ್... गोविंदगढ़ नगरपालिका में दीपावली स्नेह... Punjab Police Capture Gangster Afridi... Russell Brand and Katy Perry Celebrate... Radhika Apte Shares How She Navigated...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में डीएम और एसपी ने वृहद आश्रय गृह के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां व उपहार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 08 Nov 2026, 07:56 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के अवसर पर नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने बुधौल स्थित वृहद आश्रय गृह में बालक-बालिकाओं के साथ दीप प्रज्वलित कर त्योहार मनाया।

दीपावली के पावन अवसर पर नवादा जिले के जिला पदाधिकारी (डीएम) रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमन ने रविवार को बुधौल स्थित वृहद आश्रय गृह का दौरा किया। अधिकारियों ने वहां रह रहे बालक-बालिकाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाया और उनके बीच पहुंचकर पर्व की खुशियां साझा कीं, जिससे बच्चों को अपनत्व का एहसास हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डीएम एवं एसपी ने बच्चों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए तथा पटाखे छोड़कर दीपावली का उत्सव मनाया। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को मिठाइयां एवं उपहार भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों के इस आत्मीय पहल से आश्रय गृह में रह रहे बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें स्नेह, प्रोत्साहन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियों को यादगार बनाया।

इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा अमित अनुराग, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी रितेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
📲Get App